लुधियाना। लुधियाना के बचत भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के 26 मेरिट धारकों को सम्मानित किया। डीसी ने छात्रों को बड़े लक्ष्य रखने, मेहनत से पढ़ाई करने और असफलता से डरने की बजाय उससे सीख लेने की सलाह दी। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में राजवीर कौर, महकप्रीत कौर, शुभदीप कौर, सिमरदीप कौर, दिलप्रीत कौर, संयम जिंदल, युसाना, गुरशरण सिंह, निहारिका गुजराल, अमनदीप कौर, राजवीर कौर, हर्षिता गुप्ता, सत्या, अर्शदीप कौर, तरनवीर सिंह, तनवी जैन, जपनीत कौर, हरजोत सिंह, अंशप्रीत कौर, पलकप्रीत कौर, तरनदीप कौर, गुरबीर कौर, महक, गुरलीन कौर, कीर्ति, रिचप्रीत कौर शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं को भी जाना।


