इलाके में रौब जमाने के लिए यूपी से लाए कट्टे, दो निहंग गिरफ्तार किए

लुधियाना| थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने दो निहंग सिखों को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बसंत पार्क इलाके से की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से 7000 रुपए में देसी कट्टा खरीदकर लाए थे, ताकि इलाके में अपना दबदबा बना सकें। जांच अधिकारी उंकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निहंग महिताब सिंह पुत्र पीपल सिंह, निवासी दशमेश नगर और कवंदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी बस्ती अब्दुलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने हथियार केवल इस मकसद से खरीदा था कि इलाके में लोग उनसे डरें और उनका रौब बना रहे। फिलहाल दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *