झालावाड़| राज्य सरकार की संवाद हीनता एवं संवेदनहीनता के विरोध में जिले के सभी कर्मचारी संगठनों के मुखिया, पदाधिकारियों, कर्मचारियों से वार्ता कर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा, तेजसिंह राठौड़, महावीर सिहाग के आह्वान पर 88 संगठनों के कर्मचारियों एवं हजारों संविदा कार्मिकों की उपस्थिति में संघर्ष चेतना महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चंदन चतुर्वेदी ने बताया कि अधिवेशन में बजट घोषणा के बाद भी राज्य सरकार द्वारा अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों का कैडर पुनर्गठन नहीं करने, पदोन्नतियां नहीं करने, वेतन विसंगति दूर नहीं करने, संविदा कार्मिकों का नियमितिकरण नहीं करने एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी नहीं करने तथा पुरानी पेंशन से छेड़छाड़ करने के विरोध में संघर्ष को तेज करने का निर्णय किया गया, जिसके तहत प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करते हुए 12 जनवरी को राजधानी जयपुर में चेतावनी महारैली आयोजित करने का निर्णय किया। िजसमें झालावाड़ से 2000 साथी जयपुर पहुंचेंगे।


