लुधियाना | जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में ट्रस्ट की तरफ से 300वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें 120 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट के उप चेयरमैन वीरेन्द्र मित्तल ने कहा कि मां की असीम कृपा और श्रद्धालुओं के निस्वार्थ सहयोग से ही ट्रस्ट जनसेवा के इन प्रकल्पों को निरंतर चलाने में सफल हो पा रहा है। बलबीर गुप्ता ने उपस्थित जनों को नववर्ष की मंगलकामनाएं देते हुए मानवता की सेवा को ही सर्वोपरि बताया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पं. हरिमोहन, विजय अग्रवाल, राकेश मैनी, अशोक द्विवेदी, पूरन नैयर, ओम प्रकाश मलिक, केके अरोड़ा, अश्विनी जैन और रीतिका जैन उपस्थित रहे।


