120 जोड़ों का हुआ विवाह

भास्कर न्यूज | नारायणपुर राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब माता-पिता अब अपनी कन्याओं का धूमधाम से विवाह संपन्न कराते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 120 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जो गुरूवार को इंडोर स्टेडियम माहका में मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी और सुखमय जीवन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक व्यवस्था के अनुरूप विवाह संपन्न कराई जाती है। मंत्री केदार कश्यप ने दहेज प्रथा पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमारे वनांचल क्षेत्र में यह व्यवस्था नहीं होने के कारण आसानी से शादियाँ संपन्न कराई जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *