सेवा प्रकल्प ट्रस्ट की ओर से 88 फुट रोड स्थित लक्ष्मी विहार महादेव मंदिर में 13वां खून जांच शिविर लगाया गया। जांच सुप्रसिद्ध डॉ. राजीव देव की देखरेख में हुई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। शिविर का उद्घाटन मंदिर प्रधान गुलजार सिंह ने ज्योति प्रज्वलन कर किया। डॉ. राजीव देव ने मंदिर कमेटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में 24 मरीजों ने जांच करवाई। मौके पर लाजपत राय खन्ना, शीतल विज, राकेश, साहिल, गुरदीप शर्मा, दानिश तलवार, जसबीर सलारिया, लैब असिस्टेंट मनप्रीत और स्मृति मौजूद रहे।


