अमृतसर| शिरोमणि अकाली दल द्वारा 13 मार्च को गांव लोधीनंगल में आयोजित की जा रही रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल माझा जोन के सचिव और मैनेजर जोबनजीत सिंह शंकरपुरिया ने कहा कि यह केवल एक साधारण रैली नहीं होगी, बल्कि रैला का रूप धारण करेगी। उन्होंने कहा कि यह विशाल रैली लखबीर सिंह लोधीनंगल की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। रैली में फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मसीह भाईचारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। जोबनजीत सिंह शंकरपुरिया ने कहा कि रैली में माझा के जरनैल वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विशेष रूप से शामिल होंगे।


