झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने गुरुवार को 14वीं राज्य सिविल सेवा-2025 के लिए रिक्ति जारी कर दी है। इस बार 103 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी। यह 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा से 239 पद कम हैं, यानी 70% सीटें घटाई गई हैं। पिछली बार 342 पदों पर नियुक्ति की गई थी। इस हिसाब से यह प्रथम जेपीएससी को छोड़कर सबसे छोटी सिविल सेवा भर्ती परीक्षा है। कम सीटें होने के कारण इस बार ज्यादा कड़ा मुकाबला करना होगा। इस परीक्षा के लिए 31 जनवरी से पंजीकरण (ऑनलाइन आवेदन) शुरू होगा, जो 14 फरवरी तक चलेगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी फॉर्म की हार्ड कॉपी 17 फरवरी को जमा करा सकेंगे। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 8 मार्च को ली जाएगी। इस बार सबसे ज्यादा पद पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं के हैं, तो सबसे कम जिला समादेष्टा, सहायक निबंधक और काराधीक्षक के पद हैं। यह है चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों में कुल 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनेगी। आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1, बीसी-2: 600 रुपये एससी और एसटी (झारखंड निवासी): 150 रुपये दिव्यांग: शुल्क नहीं 2016 और 2023 तक 300 से अधिक पद राज्य सिविल सेवा में 2016 और 2023 में 300 से अधिक पदों की रिक्ति आई थी। वर्ष 2021 में भी 250 से ऊपर पद थे, लेकिन 2025-26 में सीधे 103 पर आकर सिमट गई है। इस बार भर्ती अभियान में कुल 103 पद शामिल हैं। पांच जेपीएससी का ट्रेंड वह सब कुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है पदवार रिक्तियां योग्यता और आयु सीमा योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के आधार पर) सामान्य: 21–35 वर्ष बीसी-1, बीसी-2: 37 वर्ष महिला: 38 वर्ष एससी-एसटी: 40 वर्ष


