पहले दिन मेयर के 6, पार्षद के 211 पर्चे बिके, बुंडू नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए कुल 5 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा

रांची नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन शुरू होते ही गुरुवार को समाहरणालय में नेताओं की भीड़ दिखने लगी। पहले दिन रांची नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशी उमड़ पड़े। दोपहर तीन बजे तक महापौर पद के लिए कुल 6 और पार्षद पद के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। वहीं, बुंडू नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए कुल 5 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। अब शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का जमावड़ा लगेगा, क्योंकि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का सबसे अच्छा मुहूर्त है। ज्योतिषियों के अनुसार सर्वार्थसिद्धि योग, लक्ष्मी नारायण योग, गज केसरी योग और रवि योग होने की वजह से कई प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे के साथ प्रत्याशी रैली की शक्ल में समाहरणालय तक पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने समाहरणालय के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी है। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ परिसर में नहीं जाएगी। उनके साथ सिर्फ प्रस्तावक ही जाएंगे। प्रत्याशियों की भीड़ होने पर कचहरी रोड में जाम की संभावना है। चुनाव में 600 वाहन लगेंगे, 20 से जमा होंगी बसें रांची व बुंडू में नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। इसमें मतदानकर्मियों व सुरक्षाबलों को बूथों तक पहुंचाने के लिए काफी संख्या में वाहन लगेंगे। मतदानकर्मियों को ले जाने के लिए 205 बसें, 166 कमांडर और विंगर लगेंगी। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर, निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए करीब 195 छोटे वाहन लगेंगे। स्कूल बसों को 20 फरवरी से जमा कराया जाएगा। ऐसे में एक दिन के लिए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। प्रशासन द्वारा 15 फरवरी से वाहन पकड़े जाएंगे। दूसरे राज्यों से जारी हथियार 48 घंटे में जमा करने होंगे नगर निगम चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार जमा करने का निर्देश दे दिया गया है। 6 फरवरी तक सभी लाइसेंसी हथियारों को अपने नजदीकी थाना, ओपी या कारतूस विक्रेताओं के पास जमा कराना होगा। अगर किसी दूसरे जिला या राज्य से हथियार का लाइसेंस जारी कराया गया है, लेकिन वह रांची में रजिस्टर्ड नहीं है तो ऐसे हथियार को 48 घंटे के अंदर जमा कराना होगा। डीसी ने कहा है कि निर्धारित समय के अंदर लाइसेंस जमा नहीं कराने पर उसे जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन इन वार्डों के लिए इतने नामांकन पत्र बिके भाजपा समर्थित सुजाता कच्छप व झामुमो नेता कतरीना तिर्की ने भी खरीदा पर्चा वार्ड पर्चा 45 05 46 07 47 04 48 06 49 05 50 07 51 02 52 03 53 01 वार्ड पर्चा 34 14 35 03 36 03 37 07 38 05 39 04 40 03 41 05 42 05 43 03 44 03 वार्ड पर्चा 23 05 24 07 25 07 26 01 27 03 28 02 29 06 30 03 31 08 32 06 33 03 वार्ड पर्चा 12 01 13 02 14 02 15 04 16 03 17 00 18 03 19 00 20 03 21 02 22 03 वार्ड पर्चा 1 04 2 01 3 05 4 08 5 04 6 04 7 03 8 04 9 04 10 03 11 02 गैर-दलीय हो रहे नगर निकाय चुनाव में पीछे से सभी राजनीतिक दल कूदे हुए हैं। पार्टियों में प्रत्याशियों को समर्थन देने पर मंथन चल रहा है, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके नेता पूरी मुस्तैदी से आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस में महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन पार्टी से जुड़े नेता अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। इसका उदाहरण गुरुवार को समाहरणालय में पर्चा खरीदारी करने पहुंचे नेताओं की भीड़ में दिखा। भाजपा समर्थित 3 बार लगातार पार्षद रह चुकीं सुजाता कच्छप ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, झामुमो नेता कतरीना तिर्की ने भी नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, महापौर पद के लिए अधिवक्ता आरती देवी, सोनू खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, राजेंद्र मुंडा ने भी पर्चा खरीदा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *