14 जनवरी से 3 फरवरी तक खेलकूद प्रतियोगिताएं, युवा, भक्ति और नारी सम्मेलन होंगे

बांसवाड़ा| मकर संक्रांति पर मंगलवार को विभिन्न समाज संगठनों की ओर से बांसवाड़ा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मंगलवार सुबह 7.30 बजे विभिन्न समाज व संगठनों के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होंगे। यहां से रन फॉर राजा बांसिया दौड़ में हिस्सा लेते हुए राजा बांसिया भील प्रतिमा स्थल तक जाएंगे। इसके बाद रंगमंच सभागार में एक दूसरे को तिल पपड़ी खिलाकर बांसवाड़ा स्थापना दिवस की बधाईयां देंगे। 3 फरवरी तक विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें 15 जनवरी को अमरथून अंबामाता मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके अलावा आगामी दिनों में युवा सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, खेलकूद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध आयोजन होंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली टीमों को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे। सोमवार को पूर्व मंत्री धनसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राजा भील बांसिया आदिवासी संस्थान, आदिवासी सनातन हिन्दू धर्म जागरण समिति, विवेकानंद फाउंडेशन, जाम्बुखण्ड आदिवासी विकास परिषद, मानगढ़ संदेश पत्रिका व विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में संस्कार और संस्कृति के आदर्शों को नई पीढ़ी में पल्लवन करने की आवश्यकता है। महापुरुषों ने जिस पवित्र भाव से क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण किया, उनके भावों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। अध्यक्षता एडीईओ दलसिंह अमलियार ने की। विशिष्ट अतिथि जनजाति छात्र कल्याण समिति के संभागीय महामंत्री प्रेमप्रताप मालवीया रहे। अमलियार ने पखवाड़ा पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न आयोजनों को तय किया गया। बैठक में शिक्षक संघ रेसा पी के जिलाध्यक्ष विमल चौबीसा, कोषाध्यक्ष विनोद निनामा, विजयकृष्ण वैष्णव, रेसला के जिलाध्यक्ष राहुल पारगी, कैलाश चरपोटा व गोविंद निनामा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष दिनेश मईड़ा, दिलीप पाठक, अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष वालजी अड़, मणिलाल यादव व दिनेश चरपोटा, सियाराम के जिलाध्यक्ष अनिल व्यास, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गरासिया, अनिशा जैन, वीरचन्द मईड़ा, राजहंस निनामा, गणेशलाल बरगोट, रकमनाथ चरपोटा, देवीलाल रावत, शंकरलाल रावत, मणिलाल कामोल, फुलशंकर चरपोटा ने विचार व्यक्त किए। बांसवाड़ा. कार्यक्रमों की जानकारी देते पूर्व मंत्री धनसिंह रावत व मौजूद विभिन्न संगठनों के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *