बांसवाड़ा| छोटी सरवा पीओ के अंर्तगत आने वाले राउमा विद्यालय गांदवन में 11 अध्यापक में से समायोजन में से 6 अध्यापकों का तबादला होने के विरोध में सोमवार स्कूल में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में केवल चार अध्यापक ही बचे हैं। उमा विद्यालय होने के बावजूद भी सेकेंड ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड का एक भी अध्यापक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर छोटी सरवा से पीओ सुरेंद्र जाटव और कुशलगढ़ से दयाराम परमार पहुंचे। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बाकी अध्यापक को यथावत रखने, राउमा विद्यालय छोटी सरवा से तीन शिक्षकों को भेजने का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में जय प्रकाश मईडा, भोदर झोड़ियां, रामचंद, कांतिलाल झोड़ियां, राकेश भगोरा, दिनेश झोड़ियां, रंगू वड़खिया, जसवंत झोड़ियां, मोहन डामोर, मुकेश भूरिया, राजमल, बापूलाल, प्रभु, प्रकाश, राजेंद्र, जालम सिंह, भमरु, कनीराम, पूजालाल, सोहन, मनीष, अनिल, निलेश आदि मौजूद थे। गांदवन स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।


