14 माह बाद एडिश्नल कमिश्नर का तबादला

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार ने 2 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों का तबादला संबंधित आदेश जारी किए हैं जिसमें निगम में एडिश्नल कमिश्नर लगे सुरिंदर सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें तरनतारन में एडीसी रुरल डवलपमेंट के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 माह पहले निगम अमृतसर में बतौर एडिश्नल कमिश्नर की कमान संभालने के बाद सुरिंदर सिंह ने शहर में साफ-सफाई व मुलाजिमों की सैलरी ऑनलाइन कराने में अहम रोल रहा है। इसमें भी सफाई का काम प्राथमिकता पर रखते थे। दरअसल, मुलाजिमों की ऑफलाइन सैलरी के दौरान गड़बड़ियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगते थे। इसकी शिकायतें एडिश्नल कमिश्नर तक भी पहुंची थी। अब मुलाजिमों की सैलरी सीधे खाते में पहुंच रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *