14 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार:नीमच की रामपुरा पुलिस ने पकड़ा, एक महीने से फरार था

नीमच जिले की रामपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी छेड़छाड़ के एक मामले में की गई है। आरोपी की पहचान अर्जुन पिता समरथ बंजारा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ब्रह्मपुरा के रूप में हुई है। आरोपी ने लगभग एक महीने पहले 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव आया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी पर रामपुरा थाने में अपराध क्रमांक 239/25, धारा 115(2), 74 बीएनएस, एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *