महासमुंद| महासमुंद के शीतली नाला के पास देशी शराब दुकान के बाजू में अवैध शराब एकत्रित कर रहे व्यक्ति की मुखबिर से सूचना पर महासमुंद पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्की गिरी गोस्वामी (19) निवासी आमाकोनी वार्ड 7 थाना खल्लारी के कब्जे में रखा एक प्लास्टिक सफेद बोरी के अंदर 70 पौवा देशी प्लेन शराब व एक पीला बोरी के अंदर 70 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 140 पौवा शराब रखा मिला।


