अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 7 थानों के प्रभारी बदल दिए हैं। हालांकि 15 दिन पहले 21 थाना प्रभारी बदले गए थे। अब उनमें से 5 को वापस बदलना पड़ा है। अलवर सदर एसएचओ अजीत सिंह बडसरा को लगाया है। जो पहले नौगांवा, रामगढ़ व एमआई में रहे हैं। वहीं सदर में लगाए गए विजय कुमार चंदेल को खेड़ली एसएचओ लगा दिया। इसके अलावा हितेश शर्मा को पुलिस लाइन से नौगांवा, धर्म सिंह को नौगांवा से गोविंदगढ़, राजपाल सिंह को गोविंदगढ़ से रैणी, रामजीलाल को रैणी से धोलागढ़ देवी, व राजकुमार को खेड़ली से प्रतापगढ़ थाना प्रभारी लगाया है। इसले की सूची में अलवर सदर, नौगांवा, खेड़ली, धोलागढ़ देवी व गोविंदगढ़ थाने के प्रभारी लगाए गए थे। उनकी जगह दूसरों को जिम्मेदारी थमा दी। इन पुलिस उप निरीक्षकों के भी तबादले कर दिए अलवर एसपी के आदेश से बनवारी लाल मीणा को प्रतापगढ़ एसएचओ से डीएसपी कार्यालय, धीरेंद्र सिंह एसआई को खेड़ली से डीएसटी, बने सिंह मीणा को गोविंदगढ़ से राजगढ़, संजय शर्मा को धोलादेवी से यातायात शाखा, मुकेश कुमार मीणा को उद्योग नगर अलवर से खेड़ली, हिरमन मीणा को अरावली विहार अलवर से लक्ष्मणगढ़, जसरथ सिंह को पुलिस लाइन से थानागाजी, भरतलाल को ए4सी कार्यालय, बलवीर सिंह को एनईबी, भगवान सिंह को अरावली विहार, लक्ष्मण सिंह को नौगांवा, गुलाब सिंह को कठूमर, राजेश कुमार को यातायात शाखा, रोहित कुमार प्रजापत को कोतवाली, सोनियास को अरावली विहार थाने में लगाया है।


