15 साल का नाबालिग लड़का लापता:रिश्तेदार ने पिता को दी सूचना, कपड़े साथ लेकर निकला, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के लापता होने का मामला सामना आया है। मामले में पीड़ित पिता ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीसांगन निवासी पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि उसका 15 साल का बेटा शास्त्री नगर में रिश्तेदार के पास रहता था। करीब 10 महीने से वह वहीं पर रह रहा था। 7 जनवरी को रात्रि में रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि बेटा कई घर से निकल गया है, जो कि वापस नहीं आया है। इसके बाद रिश्तेदारों और आस पड़ोस में उसकी जानकारी जुटा तो उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। रूम चेक करने पर उसके कपड़े भी नहीं मिले थे। पिता ने बताया कि 2 दिन तक बच्चे की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *