जयपुर में रविवार शाम इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 टच डाउन के बाद फिर से टेक-ऑफ कर गई। फ्लाइट 17 मिनट तक जयपुर के एयर स्पेस में ही चक्कर काटती रही। इस दौरान फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत करीब 150 पैसेंजर की जान सांसत में रही। करीब 17 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटने के बाद शाम 6:31 बजे फ्लाइट की सफल लैंडिंग हो पाई। तीन दिन में जयपुर एयरपोर्ट पर यह दूसरी घटना है, जब फ्लाइट टच डाउन करके भी सफल लैंड नहीं हो पाई। समय से पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी फ्लाइट
दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस के प्लेन 6E – 394 ने कोलकाता से शाम 4:05 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। उसका शाम 6:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का समय है। लेकिन, रविवार को फ्लाइट 12 मिनट पहले 6:13 बजे ही जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। इस दौरान पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। फ्लाइट रनवे को टच डाउन करने के बावजूद सफल लैंड नहीं हो पाई। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को फिर से टेक-ऑफ कर लिया। 17 मिनट तक एयरक्राफ्ट जयपुर एयर स्पेस में ही फिर से लैंडिंग का इंतजार करता रहा। इसके बाद पायलट ने 6 बजकर 31 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की। तीन दिन पहले भी टच डाउन कर पायलट को टेक-ऑफ करना पड़ा था
इससे पहले 11 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2870 हैदराबाद से जयपुर आ रही थी। सुबह 8:05 बजे फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में पहुंची थी। पायलट ने 8:08 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग की कोशिश की थी। पायलट सफल नहीं हो पाया। हवाई पट्टी पर टच डाउन होने के कुछ ही सेकेंड में पायलट ने टेक-ऑफ कर लिया। इसके बाद सुबह 8:35 बजे पायलट ने एक बार फिर लैंडिंग का प्रयास किया। 8:40 बजे फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई थी। इस दौरान लगभग 30 मिनट तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही घूमती रही। फ्लाइट में मौजूद करीब 140 पैसेंजर की जान सांसत में रही। (पूरी खबर पढ़ें) ये भी पढ़ें… जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार घट रही पैसेंजर की संख्या:सड़क से सफर करना पसंद कर रहे लोग, 7 महीने में डेढ़ लाख कम हुए पैसेंजर्स जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर की संख्या लगातार गिरती जा रही है। पिछले 7 महीनों में यह संख्या डेढ़ लाख पैसेंजर्स तक कम हो चुकी है। इसको लेकर अब एयरलाइन कंपनियां भी जयपुर से अपनी उड़ान को लेकर मंथन कर रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


