150 वर्ष होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बोकारो | ओएनजीसी द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संगीत कला अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, नागपुरी नृत्य, देशभक्ति गीतों एवं भाषणों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओएनजीसी के परिसंपत्ति प्रबंधक टीआर उन्नीकृष्णन नायर व विशिष्ट अतिथियों में सीबीएम परिसंपत्ति दयानंद कालुंडिया, डॉली कुमारी, शशि कुमार शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *