16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:निर्वाचन एवं एस.आई.आर.-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 कार्मिकों का सम्मान

कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), ब्यावर के देखरेख में 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। इस समारोह में निर्वाचन कार्य और एस.आई.आर.-2026 के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और चुनाव संबंधी कार्मिकों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और सम्मानित कार्मिकों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाया जा रहा है। जिला कलेक्टर मीना ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में फील्ड स्तर के कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों को लोकतंत्र की रीढ़ बताया, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और ईमानदारी से मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया सफल होती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इनको किया सम्मानित सम्मानित कार्मिकों में डॉ. प्रहलाद सिंह (व्याख्याता, राजकीय जैन गुरूकुल उ.मा.वि., ब्यावर), शशिकला ( शिक्षिका, रा.बा.उ.मा.वि., डिग्गी मोहल्ला, ब्यावर), प्रदीप कुमार प्रजापति (शिक्षक, रा.प्रा.वि., मकरेड़ा), अमित गंगवानी (वरिष्ठ सहायक, राजकीय पटेल उ.मा.वि., ब्यावर), हीरा रावल (शिक्षक, रा.उ.मा.वि., वाघमाल) और देवेन्द्र गण्डेर (बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, रा.उ.मा.वि., देलवाड़ा) शामिल थे। साथ ही इन्हें भी मिला सम्मान:- खुबचंद जावा – स्वास्थ्य जमादार, हॉल चुनाव शाखा, ब्यावर।
मती लक्ष्मी गहलोत – शिक्षिका, रा.उ.मा.वि., खीमपुरा।
निरंजन पुरी – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., जामोला।
शिवनारायण पारीक – शिक्षक, रा.उ.प्रा.वि., जयसिंहपुरा।
लादूराम छालरा – शिक्षक, रा.ना.उ.मा.वि., विजयनगर।
निखिल सिंह – शिक्षक, रा.प्रा.वि., मौखमपुरा।
जयकिशन वैष्णव – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., हरराजपुरा।
आशुतोष दाधीच – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., अंधेरी देवरी।
राजेश खदाव – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., फालका।
मदनलाल कडेला – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., सुमेल।
विपिन करेशिया – वरिष्ठ सहायक, प्रति. कार्यालय हाजा चुनाव शाखा, जैतारण।
रामरतन – शिक्षक, प्रति. कार्यालय हाजा चुनाव शाखा, रायपुर।
दिपेन्द्र प्रजापत – शिक्षक, रा.उ.मा.वि., निम्बोल।
पुखाराम कुमावत – शिक्षक, रा.उ.प्रा.वि., बख्तावरपुरा।
गोपालदास – शिक्षक, रा.प्रा.वि., देवनगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *