16 छात्रों ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की

शंकरगढ़ | शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगढ़ के 16 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की। अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव के मार्गदर्शन में ऋषभ यादव, दीपांशी पैकरा, अपर्या पैकरा, विनीत मंडल, आदित्य वर्मा, प्रताप प्रदीप कुमार वर्मा, विभांशु यादव, रोशन पैकरा, रोशन लकड़ा, नमन कश्यप और रितिक ने सफलता हासिल की। शिक्षक सुदर्शन यादव 2016 से इस स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1100 से ज्यादा बच्चों का चयन विभिन्न परीक्षाओं में हो चुका है। गरीब, अनाथ और दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। स्कूल की प्राचार्य ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *