16 दिसंबर को शहीदों के नाम होगा भव्य कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता | सीहोर शहर के शहीद स्मारक स्थल सैकड़ाखेड़ी रोड पर 16 दिसंबर को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम होगा। यह आयोजन भारतीय सेना विजय दिवस और शहीद कुंवर चैन सिंह समारोह के रूप में मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और एक्स सर्विस मैन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शहीद सैनिक परिवारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नपाध्यक्ष राठौर, नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, देश की आजादी के महानायक शहीद कुंवर चैन सिंह के स्मारक स्थल पर 1971 युद्ध के रणबांकुरों और बलिदानी सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मंगलवार शाम 5 बजे शुरू होगा। नगर पालिका और सोसाइटी ने क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया, शहीदों ने जान की बाजी लगाई। ऐसे वीरों की याद में यह आयोजन किया जा रहा है। सीहोर के कुंवर चैन सिंह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। उनका बलिदान आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। नरसिंहगढ़ रियासत के राजा थे कुंवर चैन सिंह युद्ध नीति में निपुर्ण कुंवर चैन सिंह जिले के नरसिंहगढ़ रियासत के राजा थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने नरसिंहगढ़ रियासत के साथ-साथ आसपास की कई रियासतों को अपने अधीन कर लिया था। जिसके बाद कुंवर चैन सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इसके अलावा सैकड़ाखेड़ी का शहीद स्मारक भी देश पर निछावर होने वालों के लिए प्रथम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *