16 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:8वीं क्लास में पढ़ता था, घटना के समय परिवार की महिलाएं छत पर बना रही थी खाना

भरतपुर में मथुरा गेट थाना इलाके में एक 16 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। युवक 8 वीं क्लास में पढ़ता था। युवक के आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। मृतक के परिजन भी इस मामले पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए गोविंद सिंह निवासी जवाहर नगर थाना मथुरा गेट ने बताया की मेरा बेटा जितेंद्र 16 साल का था और वह 8वीं क्लास में पढ़ता था। कल शाम करीब 8 बजे परिवार की सभी महिलाएं घर की छत पर खाना बना रही थी। घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पता नहीं किस बात पर उसने कमरे में जाकर पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घर की महिलाएं खाना बनाने के बाद नीचे कमरे में गई तो, उन्होंने जितेंद्र के शव को पंखे से लटकता हुआ देखा। जिसके बाद घटना की सूचना जितेंद्र के पिता को दी गई। तुरंत घर पर जितेंद्र को पंखे के कुंडे से उतारकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *