16 सीटर जीप में 60 सवारियां,VIDEO:गाड़ी के बोनट से लेकर स्टेपनी तक पर लटके, ड्राइवर के गेट पर भी चढ़े यात्री

सबसे ऊपर दिख रही ये फोटो देखकर आप चकरा गए होंगे। अंदर से लेकर बाहर तक सवारियां ही संवारियां। जहां एक ड्राइवर 16 सीटर जीप में 60 लोगों को लेकर जा रहा है। ये वीडियो बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके का है। जहां ज्यादा सवारी और पैसों के लालच में ड्राइवर जान जोखिम में डालकर सड़क पर बेखौफ जीप दौड़ा रहा है। इधर, ये वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से टीमें भेजी गई। यहां ओवरलोडिंग वाहनों के चालान बनाकर कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि परिवह साधनों की कमी की वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं। पहले तस्वीरों में देखें कैसे जीप पर लटके हुए हैं यात्री… गाड़ी के बोनट से लेकर स्टेपनी और छत पर यात्री ही यात्री इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जीप के अंदर सवारियां तो है ही। इसके अलावा गाड़ी के बाहर भी यात्रियों को पूरी तरह से भरा हुआ है। जीप के बोनट से लेकर छत, स्टेपनी तक पर लोगों को बैठा रखा है। इतना ही नहीं जीप ड्राइवर के गेट से लेकर बाकी गेट पर भी यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर लटके हुए है। हालात ये है कि इस हालात में बुजुर्ग से लेकर महिलाएं और बच्चे तक सफर कर रहे है। जीप खचाखच भरी होने के बाद भी ड्राइवर स्पीड में इसे दौड़ा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बोले अधिकारी, टीम भेजकर बनाए चालान जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के आदिवासी इलाकों में रोडवेज और अन्य लोक परिवहन बसों की काफी कमी है। ऐसे में निजी गाड़ियां, जीप से ही लोगों को आना-जाना होता है। अधिकारी भी मान रहे हैं कि परिवहन साधनों की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है। इधर, ये वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों की ओर से कार्रवाई को लेकर दावा किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के कार्यवाहक इंचार्ज वीरभद्र सिंह ने बताया कि ​हमने पूर्व में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगेज करियर हटाया था। पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीटीओ पंकज शर्मा ने बताया कि आनंदपुरी क्षेत्र का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में टीम भेजी थी। कुछ ओवरलोडिंग वाहनों के चालान भी बनाए है। क्षेत्र में परिवहन के साधनों की कमी के कारण ऐसी स्थितियां हो रही हैं। आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *