सोनहत | ब्लॉक सोनहत में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को 17 गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद सोनोग्राफी की गई। वनांचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सोनोग्राफी सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिल रही है। सीएमएचओ प्रशांत सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाओं के साथ उपचार किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।


