17 दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश के लिए चक्काजाम

गुना|भुल्लनपुरा इलाके में 17 दिनों से लापता बुजुर्ग का पता न लगने से नाराज परिजनों ने जाम लगा दिया। भुल्लनपुरा निवासी 65 वर्षीय भागचंद जाटव पिछले 17 दिनों से लापता हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर उनके बेटे और पत्नी ने सोमवार शाम बीच चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना को लेकर सोमवार शाम भुल्लनपुरा चौराहे पर उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब लापता भागचंद के बेटे राहुल और उनकी पत्नी धरने पर बैठ गए। कड़कड़ाती ठंड और आंखों में आंसू लिए राहुल अपने पिता को याद कर विलाप करता रहा। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को समय पर सूचना दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *