18 को खाटूश्याम को समर्पित कीर्तन होगा

लुधियाना|श्री अग्रसेन धाम में इस रविवार 18 माई को शाम 6 बजे से श्री खाटूश्याम जी को समर्पित दूसरा विशेष संकीर्तन होगा। यह जानकारी अग्रवाल परिवार मिलन संघ टीम श्री अग्रसेन धाम के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने दी। हंबड़ा रोड पर बन रहे अग्रसेन धाम में हर महीने बाबा खाटू जी को समर्पित भव्य संकीर्तन होगा। इस बार भजन गायक हेमंत अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से खाटू नरेश को रिझाएंगे। संकीर्तन के दौरान भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। सभी श्रद्धालु परिवार सहित आमंत्रित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *