अलवर| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर 18 फरवरी से 7 मार्च तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के पंजीकरण बढाने व उन्हें संबल प्रदान करने के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेष योग्यजनों के आवेदन प्राप्त करने के लिए ब्लॉक वार शिविरों का आयोजन होगा। 18 फरवरी को शहर के राजकीय अस्पताल, 20 को थानागाजी, 24 को लक्ष्मणगढ़, 25 को गोविन्दगढ़, 27 को रैणी, 28 फरवरी को कठूमर, 3 मार्च को राजगढ़, 5 मार्च को रामगढ़ व 7 को मालाखेड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैम्प लगाया जाएगा।


