अमृतसर | सावन माह के सोमवार को रानी का बाग स्थित माता लाल देवी मंदिर में बाबा भोलेनाथ का महाकाल रूप धारण कराया। मंदिर कमेटी के प्रधान बिक्रम शर्मा और महासचिव अशोक सोनी की अध्यक्षता में माता रानी के आशीर्वाद से सावन सोमवार मनाया। पंडितों की ओर से 100 किलो धूप, 5 किलो देसी घी और 18 फीट लंबी रुद्रा माला और मुंडमाला शिवलिंग को धारण करवा कर महाकाल रूप धारण कराया।


