18 वर्षीया युवती को लालच देकर शादी के आरोप में अधेड़ को पीटा

धनबाद | शहर के बरमसिया में लोगों ने 18 साल की युवती को फुसलाकर आैर पैसे का लालच देकर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए रविवार को एक अधेड़ को पीट डाला। फिर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पड़ोसी हैं। युवती का अधेड़ के घर आना-जाना थी। परिजनों को शादी का पता चला, तो वे उग्र हो गए। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर अधेड़ पर कार्रवाई करेगी। आज व 18 को बोकारो स्टील तक आएगी झारग्राम मेमू, वहीं से वापसी धनबाद | दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण धनबाद से चलने वाली 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित होगा। 15 आैर 18 दिसंबर को यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी तक आएगी और वापसी में वहीं से खुलेगी। इन दोनों दिन 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन हटिया की जगह गोमो तक ही होगा। कोर्ट में शिकायतवाद पर मारपीट कर रुपए, गहने छीनने का केस थाने में दर्ज धनबाद | मारपीट के एक मामले में अदालत के आदेश पर सरायढेला थाने में पुलिस लाइन के राजेश कुमार नाग, नूतनडीह की मिमी देवी समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया। उन पर पीटकर ~53 हजार, सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट छीन लेने का आरोप है। वारदात 9 अक्टूबर की है। हजारीबाग निवासी डॉ विलासचंद्र के मुताबिक, थाने में केस दर्ज नहीं होने पर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *