धनबाद | रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की बगल में बने सेल्फी पॉइंट में रविवार की रात अचानक आग लग गई। ऊंची लपटें उठने लगीं। अफरातफरी मच गई। दमकल वाहन ने आग बुझाई। सेल्फी प्वाइंट पर लगी प्रतिमाओं आैर रेल इंजन के मॉडल को भारी नुकसान पहुंचा। उस जगह पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रात में वे नशा भी करते हैं। आशंका है कि किसी ने जलती सिगरेट या माचिस की तिल्ली फेंक दी होगी।


