गोमो के स्नेक सेवर अमित गुप्ता की सर्पदंश से हुई मौत

गांव से पकड़े 3 सांपों को छोड़ने जा रहे थे जंगल, एक ने डंसा, इलाज में हो गई देर धनबाद | स्नेक सेवर अमित गुप्ता उर्फ फुचुन की सर्पदंश से मौत हो गई। गोमो के जीतपुर सुंदरी विला निवासी अमित सांपों का रेस्क्यू करने के लिए िजलेभर में चर्चित थे। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चैता गांव से तीन जहरीले सांप पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ने जा रहे थे। सांपों को डिब्बे से निकाला, तो एक ने अमित के हाथ पर डंस लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल जाने के िलए गाड़ी बुलाई, तो वह खराब हो गई। बाद में साथी उन्हें बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथियों ने कहा कि समय से इलाज मिल जाता, तो उनकी जान बच सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *