भगवान हमेशा सत्य का पालन करनेवाले की करते हैं मदद

धनबाद | श्री रघुवंशी मित्र मंडल के तत्वावधान शक्ति मंदिर प्रांगण मंे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से भक्ति की रसधारा बह रही है। कथावाचक प्रकाश भाई जोशी ने भागवत कथा का पहला अध्याय सुनाते हुए श्रोताओं को श्रीमद् भागवत का महत्व समझाया। कहा कि भगवान भक्तों के आचरण और उसके विचारों को समझकर उनकी मदद करते हैं। सबरी का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीरामजी जानते थे कि सबरी माता के दिए गए बेर जूठे थे, लेकिन उन्होंने सबरी का भाव देखा और प्रेम से बेर को स्वीकार किया। भगवान हमेशा सत्य का पालन करनेवाले की मदद करते हैं। उनको हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं। हमें भी सत्य का साथ देना चाहिए। दूसरे दिन बड़ी संख्या में स्रोता कथा सुनने पहुंचे। रामगढ़ और गोमिया से भी कई श्रद्धालुओं पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *