19 साल से सेवा में जुटी बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी, 400 शादियां करवाईं

बरजिंदर सिंह रिंकू ने साल 2006 में जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम बढ़ाया। लोगों का साथ और प्यार मिला। बाद में यह पहल बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी में बदल गई। शुरुआत में 70 साथियों ने साथ दिया। आज यह सोसायटी 200 से ज्यादा गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। इनमें स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक के छात्र शामिल हैं। बरजिंदर सिंह बाजार नंबर दो, शहीद उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। वह गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब, चाटीविंड चौक में सेवा करते हैं। शुरुआत एक बीमार व्यक्ति की मदद से हुई। उसके पास इलाज के पैसे नहीं थे। बरजिंदर ने लंगर के लिए इकट्ठा की गई रकम से कुछ पैसे उसे दिए। एक हफ्ते बाद वह व्यक्ति ठीक होकर गुरुघर पहुंचा। उसे देखकर बरजिंदर और साथियों को आत्मिक संतोष मिला। उसी दिन उन्होंने तय किया कि जरूरतमंदों की मदद करेंगे। सोसायटी अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवाइयां, ऑपरेशन की फीस और बाकी खर्च देती है। ठंड में जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर, दस्ताने, जुराबें दी जाती हैं। हर साल शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिहाड़े पर सुल्तान विंड गेट स्थित बाबा सेवा सिंह हाल में कई जरूरतमंद लड़कियों का आनंद कारज करवाया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को 80 हजार रुपए का घरेलू सामान उपहार में दिया जाता है। अब तक सोसायटी करीब 400 आनंद कारज करवा चुकी है। इसी दिन एक ब्लड कैंप भी लगाया जाता है। कोरोना काल में भी बरजिंदर और उनके साथियों ने दिन-रात सेवा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *