अलवर| त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति की शुक्रवार को समिति कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें 19 से 27 फरवरी तक मनाए जाने वाले शिवरात्रि महोत्सव को लेकर चर्चा हुई और समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि 19 फरवरी को सवा ग्यारह बजे गौरी गणेश पूजन एवं निमंत्रण का कार्यक्रम होगा। 20 फरवरी को सुबह सवा 9 बजे सुभाष चौक कटला से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कथा स्थल अभय समाज तक पहुंचेगी। अभय समाज के रंगमंच पर 20 से 24 फरवरी तक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आचार्य दीपक अवस्थी द्वारा भगवान पशुपतिनाथ एवं शिव कथा का आयोजन होगा। 25 फरवरी को शाम 5:15 बजे नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा जो अभय समाज से शुरू होगा और शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंचेगा। 26 को वरमाला महोत्सव का कार्यक्रम होगा और महाआरती होगी। यह आयोजन रात सवा नौ बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर में किया जाएगा। इसी तरह 27 फरवरी को सुबह सवा दस खप्पर व नाथ पूजा का कार्यक्रम त्रिपोलिया महादेव मंदिर में किया जाएगा। भगवान पशुपतिनाथ शिव कथा व कलश यात्रा के लिए महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुशीला गोयल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वैशाली जसोरिया, मंत्री किरण जादौन, उप मंत्री सपना शर्मा, प्रचार मंत्री अंजू गोयल, संगीता हल्दिया, अंजनी , भावना, कानूनी सलाहकार एडवोकेट रचना गोयल को बनाया गया।


