अलवर| फेस 2 अपनाघर शालीमार स्थित त्रिदेव मंदिर के 7 दिवसीय प्रथम स्थापना दिवस पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी और गंगा भागवत कथा प्रारंभ होगी। त्रिदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्याम महरवाल ने बताया कि 15 से 21 फरवरी तक गंगा भागवत कथा का आयोजन होगा। शनिवार सुबह 8.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 16 से 20 फरवरी तक सुबह 8.15 बजे देव पूजन और हवन होगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। आचार्य रावल मनु महाराज कथा वाचन करेंगे। 21 फरवरी को सुबह 8.15 बजे अभिषेक, देव पूजन, हवन, पूर्ण आहूती, गऊदान संस्कार, गऊ भंडारा, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक राणी सती का मंगल पाठ व महाआरती होगी।


