अलवर| राजकीय विभागों व अन्य संस्थानों में सौहार्द पैदा करने के लिए शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल टर्फ ग्राउंड में तीन दिवसीय बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें स्टेट जीएसटी, केंद्रीय जीएसटी, आयकर, ईपीएफओ व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों, आद्यौगिक संस्थान, सीए एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन, लेखाकार एसोसिएशन की टीमें शामिल होंगी।


