19–20 दिसंबर को रायपुर में होगा नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट:देशभर के ट्रांसजेंडर खिलाड़ी दिखाएंगे दम, तैयारियां अंतिम चरण में

राजधानी रायपुर में नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय यह राष्ट्रीय खेल महोत्सव 19 और 20 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति और छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग मिलकर कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह स्पोर्ट्स मीट ट्रांसजेंडर समुदाय की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सहभागिता को मजबूत मंच प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने राज्यों के ट्रांसजेंडर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं। सुबह खेल, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम दोनों दिन खेल प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। वहीं, शाम 6 बजे से राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय सेमिनार ‘मनुआस रियलिटी’ का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सम्मान, स्वीकार्यता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलेगा। बस्तर ओलंपिक के बाद राज्य का बड़ा खेल आयोजन बस्तर ओलंपिक के बाद यह छत्तीसगढ़ का एक और बड़ा खेल आयोजन माना जा रहा है। हाल ही में नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में आयोजित बस्तर ओलंपिक में करीब 4 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। अब 19 और 20 दिसंबर को होने वाला नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 देश में समानता, सम्मान और सामाजिक समावेशन की भावना को और मजबूत करेगा। प्रतियोगिता को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी मैदान में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *