1980 में रणजीत एवेन्यू के लोगों ने दान देकर बनवाई थी गुरुद्वारा साहिब की इमारत

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू सी ब्लॉक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा सर्व सांझी गुरबाणी में संगत को जोड़ने को कई गुरमत समागम समेत धार्मिक समारोह करवाए जाते हैं। गुरुद्व्रारा साहिब की लोकल प्रबंधक कमेटी के प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह के साथ-साथ अन्य सदस्य भी गुरुद्व्रारा साहिब में सेवा निभाते हैं। गुरुद्वारा साहिब कि यह इमारत 1980 में इलाके के लोगों के सहयोग से बनाई गई थी। गुरुद्वारा साहिब प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह, गुरदेव सिंह, धलविंदर सिंह, रागी कुलवंत सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह रंधावा, जगदीप सिंह, दलजीत सिंह, अजीत सिंह समेत कई कमेटी सदस्य हैं। गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में हर महीने कोई न कोई धार्मिक समारोह करवाया जाता है। इसमें गुरमत समागम श्री अखंड पाठ साहिब ताकि संगत गुरु घर के साथ जुड़ी रही। प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह खुद कई गुरु धामों की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। गुरुद्वारा साहिब में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप समेत लोगों को लाभ देने वाले कई कैंप लगाए जाते हैं। छोटे बच्चों को गुरमत के साथ जोड़ने के लिए कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। गुरुद्वारा साहिब की निचली मंजिल में लंगर हॉल और ऊ परी मंजिल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का प्रकाश किया हुआ है। प्रधान के मुताबिक श्री गुरु नानक देव जी महाराज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज समेत अन्य साहिबजादों के शहीदी दिवस भी मनाए जाते हैं। इस दौरान रागी और ढांडी जत्थे गुरु जस गाकर शहीदों की शहादत की गाथाएं संगत को सुनते हैं। गुरु साहिब के प्रकाशोत्सव पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत विशाल नगर कीर्तन भी निकले जाते हैं। पांच प्यारों की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकले जाने वाले नगर कीर्तन रणजीत एवेन्यू के अलग-अलग इलाकों में पहुंचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *