2 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर ववर्ष के आगमन पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर को शिवरीनारायण पुल चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्धों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोककर उनके पिठ्ठू बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा पाया गया। जब्त गांजे की कीमत 18,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने 7,100 रुपए और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुनंदन कश्यप और संजय कुमार रोहिदास (निवासी सलखन) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *