चाइना डोर के साथ युवक को पकड़ा

लुधियाना| चाइना डोर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 दिसंबर को डिवीजन-2 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 गट्टू चाइना डोर बरामद की गई है। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चीमा चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित चाइना डोर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुहम्मद वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चाइना डोर से होने वाली दुर्घटनाओं और घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *