2 बाइकों में भिड़ंत…दो सगे भाइयों की मौत:कांकेर में रॉन्ग साइड से आ रहा था दूसरा युवक, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का सवार घायल हो गया। इस मामले में मृतक के चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पीव्ही 09 सत्यानंदनगर निवासी सूरज सरकार (27) अपने भाई राज सरकार के साथ बाइक से पखांजूर जा रहे थे। वे कुमुद मंडल के खेत (पीव्ही 31) के पास पहुंचे। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रही बाइक (CG 19 BU 5136) ने दोनों भाई को टक्कर मार दी। रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को ग्राम हरनगढ़ के रहने वाले संजीत दुग्गा चला रहा था। वहीं, इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पखांजूर ले जाया गया। राज सरकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धमतरी रेफर किया। चाचा के शिकायत पर FIR दर्ज वहीं, सूरज सरकार की हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा निमाई सरकार की शिकायत पर पखांजूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(a) और 106(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *