सड़क पर मौत का सफर करवाने वाले टेंपो पर नजर:DTO बोले इंस्पेक्टरों को कार्रवाई के लिए कहा, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी सख्ती

जोधपुर के पावटा चौराहे के पास सड़क पर ओवरलोड टेंपो का दौड़ना अब महंगा पड़ने वाला है। परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विभाग ने इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। जिला परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय ने बुधवार को बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कई टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर वाहन चला रहे हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालवीय ने कहा कि विभाग समय-समय पर निरीक्षण करता रहता है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पावटा चौराहे पर ओवरलोडिंग की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। अधिकारी ने चालकों से अपील की है कि वे क्षमता के अनुसार ही सवारियां बिठाएं। उल्लंघन पर वाहन जब्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि दैनिक भास्कर के रियलिटी चेक में जोधपुर के पावटा चौराहे से बनाड़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर कई टेंपो क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर परिवहन करते हुए नजर आए। वीडियो के सामने आने के बाद अब परिवहन विभाग भी एक्शन मोड पर है। टैंपो चालकों की लापरवाही से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *