चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर रामसरा के पास दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि युवक के भाई ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में रतननगर वार्ड छह निवासी मुस्तफा चेजारा ने बताया कि उसके मोबाइल पर महिपाल का कॉल आया कि जिसने कहा कि वह और उसका भाई नोशाद (38) आदित्य होटल से बाइक पर रतननगर आ रहा था। तभी रामसरा के पास तेज गति से आ रही बाइक ने पीछे से कट मारते हुए टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। नोशाद को गंभीर चोट आई। अजीज और महिपाल ने गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने नोशाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुस्तफा की रिपोर्ट पर दूसरे बाइक सवार अजीज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।


