दौसा के बांदीकुई में दो बाइक की टक्कर में सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद दोनों बाइक के साथ करीब 10 मीटर तक घिसटते हुए गए। शनिवार को हादसा बसवा रोड पर हुआ। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पहले 2 PHOTOS देखिए… बांदीकुई निवासी महेश कुमार (45) कपड़े की दुकान पर सेल्समैन थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महेश SBI आए थे। बसवा निवासी अभिषेक सैनी (23) बसवा से बांदीकुई अपनी बुआजी के घर जा रहा था। बैंक के सामने वाले कट पर महेश की बाइक घूमते ही दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जयपुर के लिए रेफर किया
तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कट्टा हॉस्पिटल पहुंचाया। महेश के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए महेश को जयपुर रेफर कर दिया गया। अभिषेक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज कट्टा में हॉस्पिटल में चल रहा है। बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि शनिवार देर रात महेश कुमार की जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई।
कपड़े की दुकान पर काम करता था महेश
महेश कुमार की तीन लड़की और एक लड़का है। इसकी मौत के बाद परिवार की हाल बेहाल है। अभिषेक पढ़ाई कर रहा है।


