2 लाख का गांजा सहित 2 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| महासमुंद एंटी नारकोटिक्स और सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी अवैध गांजा को ओडिसा से लेकर रायपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिसा से बाइक में गांजा आ रहा है। सूचना पर पुलिस बार्डर में वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बाइक में दो लोग पहुंचे। बाइक में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे सामान के बारे में पूछने पर किराना सामान होने की बात कही। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक बोरी में 4 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 2 लाख रूपए आंकी गई है। परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक क्रमांक आरजे 20बीए 8064 कीमत करीब 15 हजार रूपए, दो नग अलग-अलग कम्पनी के मोबाईल फोन कीमत 10 हजार रूपये को जब्त किया गया। आरोपी सूरज गवारिया पिता मानसिंह गवारिया (19) निवासी कन्नी नगर नानता कोटा थाना नानता, राजस्थान, निर्मला धाकड़ उर्फ रानी पति यादराम (49) निवासी उद्योग नगर 223 अपना घर योजना जेके नगर उद्योगपुरी कोटा हाल मुकाम कन्नी नगर के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *