सुकमा: एआई बेस्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से होगी जांच

भास्कर न्यूज | सुकमा जिला अस्पताल में बस्तर संभाग की पहली एआई आधारित पोर्टेबल एचए-5 एक्स-रे मशीन की स्थापना के साथ इसे शुरू भी कर दिया गया है। इससे सुकमा सहित आसपास के अंचलों के मरीजों को त्वरित, सटीक और आधुनिक जांच की सुविधा मिलेगी। यह अत्याधुनिक मशीन इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने सीएसआर से दी है। इसके जरिए गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान हो सकेगी। मशीन की शुरूआत के दौरान पोंगाभेज्जी की सुनीता पुनेम का पहला एक्स-रे किया गया। सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि नियमित जांच के साथ सप्ताह में एक दिन विशेष शिविर लगाया जाएगा। कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *