2.50 करोड़ का प्रोजेक्ट, जून तक काम करना शुरू कर देंगे कैमरे, बढ़ जाएगी निगरानी ताकत

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि से सभी 44 कैमरे रात के समय भी स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। इनमें वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़कर उसका नंबर ऑटोमेटिक सेव करने का फंक्शन होगा। सोलर लाइट से 24 घंटे सप्लाई मिलेगी। कैमरों के साथ ही एनवीआर होगी। इसे इंटरनेट की मदद से एक्सेस लेकर कोई भी पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी अपने ऑफिस से ही मॉनिटर कर सकेंगे। तीन-तीन माह का डेटा सेव रहेगा। प्रथम चरण में इन 44 कैमरों के काम शुरू कर देने से बॉर्डर एरिया के 10 किमी दायरे में हमारी निगरानी की ताकत चार गुना बढ़ जाएगी। भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर जिले की पाकिस्तान से लगती 210 किमी की अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हेरोइन तथा हथियार तस्करी पकड़ने को सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बॉर्डर एरिया के 44 एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर लगने वाले ये कैमरे अत्याधुनिक तकनीक के साथ होंगे। इस प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होने का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है। मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत ये कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को जून 2026 तक पूरा किए जाने की संभावना है। ये कैमरे लगने से बॉर्डर की ओर जाने वाले सभी रास्ते निगरानी में आ जाएंगे। यानी बॉर्डर की ओर आने जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की डिटेल रिकॉर्ड होगी। घड़साना ब्लॉक: सखी रोड से 22 जीडी बस स्टैंड के निकट, 12 केएनडी से 16 केएनडी चौराहा, 5 पी से 21 केएनडी मोड़, रावला से खानूवाला रोड पर 365 हेड मोड़ तिराहा , सखी गांव के निकट नहर तिराहा, 22 एमडी से सखी रोड, 23 केडी तिराहा मोड़ से खानूवाला रोड। अनूपगढ़ ब्लॉक: 6 एच से 13 एम और 20 पी ढाणियां तिराहा, 22 पी से 15 एच लिंक रोड टी पॉइंट, 14 के से 18 पी लिंक रोड टी पॉइंट, 22 पी गुुरुद्वारा के निकट , 18 पी एंट्री पॉइंट टी जंक्शन, बांडा से दो बीएनएम रोड, 4 KSM बांडा स्टैंड, 4 SPM सलेमपुरा चौकी से खमीसा रोड। रायसिंहनगर ब्लॉक : समेजा कोठी पक्की मोड़ जंक्शन (22 पीटीडी), 30 पीएस ए बस स्टैंड के निकट, 27 एफएफ मोड़ तिराहा, 4 एफडी मोड़, 83 आरबी तिराहा, 75 एनपी मोड़, 23 आरबी मोड़, 34 पीएस गुरुद्वारा के निकट तिराहा, थांदेवाला पीरांवाली तिराहा। श्रीकरणपुर ब्लॉक: 54 एफ ए गांव चौराहा, रामगढ़ संगर सर्किल, नग्गी रोड पर 31 एच सर्किल, 42 एच सर्किल, 50 एफ रूपनगर भारतमाला कट से नहर के निकट, 50 एफ तिराहा, एक वी नहर हेड, 11 एच/13 एच जालोतरा ईंट भट्ठा के निकट, करणपुर-रड़ेवाला रोड पीर दरगाह के निकट, शिव कुटिया के निकट। श्रीगंगानगर ब्लॉक: दौलतपुरा में 4 क्यू, 4 क्यू चौधरी ब्रिक्स के निकट, 7 डी दौलतपुरा कैरी से रेणुंका हेड, 7 बी बड़ी, दो बी बड़ी, दो बी बड़ी बकैनवाला पुळ, 13 एफ मिर्जेवाला नहर पुळ, 5 बी बड़ी पंजाबा पुळ, 4 एच रोहिड़ांवाली-कोनी मोड़, 500 एलएनपी शिवपुर हैड पर कैमरे लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *