2.50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेलगहना | बेलगहना पुलिस ने फारेस्ट कॉलोनी में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। 15 जनवरी को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि फारेस्ट कॉलोनी निवासी दादा मियां (65 वर्ष) घर में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने फारेस्ट कॉलोनी स्थित आरोपी के घर पर रेड की। तलाशी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग कपड़ों के थैलों में 5 पैकेट गांजा मिला। इसका कुल वजन 5 किलो है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से गांजा बिक्री के 1300 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी दादा मियां ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसने बेलगहना के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश लक्ष्मण यादव से खरीदा था। आरोपी ने बताया कि उसने 20 हजार रुपए एडवांस दिए थे और बाकी रकम माल बिकने के बाद देनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *