कांग्रेसियों का मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू

भास्कर न्यूज़ | अमलीपदर मनरेगा संग्राम समिति के आह्वान पर मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है, जो 29 तारीख तक लगातार चलाया जाएगा। यह अभियान गरियाबंद कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मैनपुर ब्लॉक सहित पूरे गरियाबंद जिले में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। हाल ही में सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “जी-राम-जी” किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके योगदान को कमजोर करने की एक सुनियोजित कोशिश है। इसी के विरोध में पूरे देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हर पंचायत और हर गांव में जाकर आम जनता को इस कथित साजिश की जानकारी देंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *