नाम मिसमैच, ठीक करने शिविर जारी

पोलमी | कुकदुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ में एसआईआर अंतर्गत लॉजिकल एरर (नाम मिसमैच) के निराकरण करने शिविर का आयोजन किया गया। मतदाताओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक या अन्य सरकारी दस्तावेज, जिसमें पिता, पति का नाम को लेकर मैच करना जरूरी है। इस मौके पर बताया गया कि 2003 व 2025 की मतदाता सूची में इनका नाम या पालक का नाम मिसमैच है, उन मतदाता को वेरिफाई अनिवार्य है। फिर इसे ऑनलाइन एंट्री किया जाएगा। ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ में 2003 मतदाता सूची में नाम मिसमैच होने के चलते 2026 की सूची में 324 लोग का नाम मिसमैच भेजा गया है।वहीं, नो मैपिंग प्रकरण का ईआरओ व एईआरओ द्वारा निराकरण किया जा रहा है। नाम मिसमैच प्रकरण का निराकरण 19 जनवरी तक किया जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *